
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

यह भव्य सांस्कृतिक महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में पारंपरिक छऊ नृत्य के साथ-साथ क्षेत्रीय संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी दी और आयोजन को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
यह आयोजन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।