
रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा स्थित आवास संख्या-70 पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक हेमलाल मुर्मू के पोते हर्षल मुर्मू के 9वें जन्मदिन समारोह में शामिल होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हर्षल मुर्मू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, विधायक हेमलाल मुर्मू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने भी हर्षल मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

जन्मदिन समारोह का आयोजन झारखंड विधानसभा स्थित आवास संख्या-70 में पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
