रामनवमी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, तपोवन मंदिर समिति ने दिया आमंत्रण

Spread the love

रांची, 25 मार्च 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत श्री ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।


इस प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य श्री प्रणय कुमार वर्मा, श्री अयोध्या दास एवं श्री आशुतोष दास शामिल थे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को सद्भाव, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि समाज में एकता और सौहार्द बना रहे।

Leave a Reply