मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार ।

Spread the love

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी की सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर शुभचिंतकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


उनके जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply