जनजातियों की 80% आरक्षण को धर्म परिवर्तन कर ईसाई और इस्लाम इसका लाभ ले रहें हैं – जनजाति सुरक्षा मंच

Spread the love

बेड़ो प्रखंड के कोकडे बगीचा टोली गांव में जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा एक बैठक किया गया। इस बैठक में जनजातियों की 80% आरक्षण को धर्म परिवर्तन कर ईसाई और इस्लाम इसका लाभ ले रहा है। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी( भारत सरकार) को पोस्टकार्ड में पत्र लेखन अभियान के तहत भारत सरकार को अवगत कराया जा रहा है, गत 75 वर्षों से हमारे जनजाति समाज के साथ बहुत ही अन्याय होता रहा है, पर अब जनजाति समाज को अपना अधिकार लेना आता है, जिस तरह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 के लाभुक महिला किसी अन्य समाज के लड़के से शादी करने पर आर्टिकल 341 से सोता ही बाहर हो जाती है, यानी हटेगा शो  कटेगा, इसी तर्ज पर  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 में संशोधन कर लिस्टिंग कानून बनाना चाहते हैं, जबकि आर्टिकल  341 की तरह आर्टिकल 342 में लागू नहीं किया गया है। इसलिए भगवान बिरसा मुंडा और बाबा कार्तिक उरांव जी का  सपना और अधूरा काम जनजाति के मांग डिलिस्टिंग बील को पास करके डीलिस्टिंग कानून लागू करें भारत सरकार। यह पोस्टकार्ड द्वारा पत्र लेखन का  कार्यक्रम पूरे भारत देश में चल रहा है, और (5,00000)पांच लाख संख्या के साथ दिल्ली चलो दिल्ली चलो, और संगठन की मजबूती कैसे हो इस पर भी प्रकाश डाला गया। इस बैठक में फागु मुंडा जी के अध्यक्षता मे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसका संचालन कर रहे थे मनोज उरांव  जी और इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली से चलकर आए,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सूर्य नारायण सुरी जी, जनजाति सुरक्षा मंच के झारखंड प्रांत सह संयोजक श्री हिंदूवा उरांव  जी, जनजाति सुरक्षा मंच के रांची जिला टोली के  सदस्य मनोज भगत जी जनजाति सुरक्षा मंच  प्रखंड टोली के संयोजक बीशु उरांव जी, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला टोली के सदस्य श्री शंकर बड़ाइक जी, जनजाति सुरक्षा मंच के नगडी प्रखंड के संयोजक श्री साजन मुंडा जी गांव के एतवा पाहन जी  प्रधान शाशि मुंडा जी, और कोकड़े बगीचा टोली गांव के माता- पिताएं एवं भाई बहनें काफी संख्या में उपस्थित थी।

Leave a Reply