
रांची, 26 नवंबर 2025: पुलिस मुख्यालय, झारखंड में आज “संविधान दिवस” बड़े ही गरिमामय तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर श्री पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोवि.), झारखंड के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए यह संकल्प लिया कि वे संविधान के आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को अपने कार्यों और आचरण में सदैव बनाए रखेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संविधान दिवस हमें भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी भावना और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन हम सभी को यह स्मरण कराता है कि भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने की प्रतिबद्धता हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मुख्यालय, झारखंड के मीडिया सेल द्वारा किया गया।


