गढ़वा में सड़क दुर्घटना: एस्कॉर्ट वाहन के बाद विधायक की गाड़ी से भिड़ी कमांडर

Spread the love

गढ़वा | रमना थाना क्षेत्र से होकर गुजरी रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीरियाटोंगर गांव के समीप भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी एक तेज रफ्तार कमांडर वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक का काफिला कॉरिडोर से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक सवारी कमांडर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले उसने विधायक के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मारी, उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से जा भिड़ी।
हालांकि इस हादसे में राहत की बात यह रही कि विधायक अनंत प्रताप देव, उनके अंगरक्षक और एस्कॉर्ट वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि विधायक श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में गोलीबारी की घटना में घायल एक व्यवसायी को देखने के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और यातायात को भी सामान्य किया गया।

Leave a Reply