
रांची, 18 मार्च 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बिहार में बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने झारखंड विधान सभा के परिभ्रमण के दौरान यहां की महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
बैठक के दौरान दोनों राज्यों की समितियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे महिला और बाल कल्याण से जुड़े विषयों पर सहयोग और बेहतर रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर झारखंड विधान सभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।



मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, सदस्य श्रीमती रीना यादव, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती निवेदिता सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।
