झामुमो रांची जिला के खेलारी प्रखंड का सम्मेलन आज दिनांक 20 सितंबर को खेलारी स्थित मायापुर पंचायत भवन मे झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह जी एवं जिला संयोजक मंडली सदस्य नयनतारा उरांव जी के संयुक्त अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।

झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश मे खेलारी प्रखंड समिति के गठन को लेकर आयोजित इस सम्मेलन मे मुख्य रूप से खेलारी प्रखंड संयोजक प्रमुख अनिल पासवान, प्रखंड संयोजक सदस्य महेंद्र चौहान, कमलेश प्रसाद, जैनुल खान, राजेश गोप, राजेश प्रसाद, छोटू राम, सुनील यादव, मुकेश यादव, अरुण यादव, माया देवी, शिवानी यादव, सुरैया बानो, रीतम कुमारी, सुभाष प्रजापति, रंथु उरांव तिग्गा, कलीम रिजवी एवं खेलारी प्रखंड के सभी पंचायतों के सैकड़ों कार्यकता उपस्थित हुए।
सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह एवं नयनतारा उरांव द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने को लेकर बातों को रखा, साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने हेतु जागरूक किया गया।


झामुमो खेलारी प्रखंड समिति के गठन को लेकर संपन्न हुए सम्मेलन मे निम्न नामों का प्रस्ताव आया :-
अध्यक्ष : अनिल पासवान, श्याम जी महतो एवं राजेश गोप।
उपाध्यक्ष : मंटू मुंडा, कलाम रिजवी, इस्लाम अंसारी, सुनील यादव, शंभु दास, मो नसीम अंसारी।
सचिव : महेंद्र चौहान।
कोषाध्यक्ष : सुभाष प्रजापति, अमर भोक्ता।
उक्त नामों को सम्मेलन मे उपस्थित झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्यों द्वारा अनुशंसा कर प्रखंड समिति के गठन हेतु अनुमोदन के लिए केंद्रीय समिति को भेजा जाएगा।