कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली BJP में शामिल हुए.

Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली के पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नीरज बसोया और नसीब सिंह के साथ पार्टी की सदस्यता ली। अरविंद सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. हालाँकि, आपको बता दें कि वह पहले भारतीय जनता पार्टी में रह चुके हैं, वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे और फिर कुछ ही महीनों में वह कांग्रेस में लौट आए।

Leave a Reply