कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की भी मंगलकामना की।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि शिबू सोरेन हमारे आदर्श हैं। झारखंड निर्माण में आदरणीय शिबू सोरेन का योगदान अतुलनीय रहा है। अलग राज्य बनाने की इन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। झारखंड समेत छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के लाखों आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान हमेशा स्मरणीय है। राष्ट्रीय स्तर पर गुरू जी के प्रति अलग सम्मान है। दिशोम गुरु के जिक्र के बिना झारखंड की चर्चा पूरी नहीं हो सकती।

उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि जल्द उन्हें भारत रत्न जैसे पुरस्कार से केंद्र सरकार सम्मानित करे इसे लेकर दिल्ली में बातें उठाएंगे।
