विधायक बने सिंगर और स्टार, ‘नशा’ वाले बाल पर विवाद ।

Spread the love

खरसावां से झामुमो विधायक दशरथ गागराई इन दिनों राजनीति नहीं, बल्कि अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। विधायक का नया म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इसके साथ ही सियासत भी गरमा गई है।


शुक्रवार को रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो का नाम है “चढ़ा जान, नशा चढ़ा जान”। वीडियो में विधायक दशरथ गागराई सिंगर और स्टार के अवतार में नजर आ रहे हैं। काला चश्मा, खुली जीप, रंगीन लाइट्स और स्टाइलिश अंदाज में विधायक का यह रूप लोगों को चौंका रहा है।

वीडियो को एक नजर में देखें तो गाने की आवाज और अभिनय खुद विधायक दशरथ गागराई ने किया है। इस म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर राहुल गागराई हैं, जबकि निर्देशन अतुल लांबा ने किया है। वीडियो की शूटिंग चक्रधरपुर इलाके में की गई है और इसका बजट लगभग तीन लाख रुपये बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग चक्रधरपुर के बीड़ा पुल डैम के पास हुई थी। कोलकाता से आई प्रोफेशनल टीम ने वीडियो की शूटिंग और एडिटिंग का काम किया है। वीडियो में विधायक का अंदाज पूरी तरह बॉलीवुड स्टाइल में नजर आता है, जिसमें खुली जीप, एक्ट्रेस के साथ डांस और हाई-फाई लोकेशन शामिल है।

हालांकि एल्बम का नाम हरियाणवी नहीं है, लेकिन इस गाने ने विधायक को विवादों के केंद्र में ला खड़ा किया है। विवाद की वजह गाने के बोलों में इस्तेमाल किया गया शब्द ‘नशा’ है, जिस पर राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है।
भाजपा ने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस जनप्रतिनिधि पर युवाओं को सही दिशा देने की जिम्मेदारी है, वही विधायक ‘नशा’ शब्द वाले गाने में अभिनय करते नजर आ रहे हैं, जो उचित नहीं है।


वहीं, इस पूरे मामले पर अब तक विधायक दशरथ गागराई की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उनका यह म्यूजिक वीडियो पूरे झारखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply