
झारखंड विधानसभा की सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती कल्पना सोरेन से आज मलेशिया और श्रीलंका के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक मुलाकात की।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे—
श्री एम. सरवनन (Mr. M. Saravanan), सांसद, मलेशिया तथा वाइस प्रेसिडेंट, मलेशियन-इंडियन कांग्रेस
श्री एस. श्रीथारन (Mr. S. Shritharan), सांसद, श्रीलंका
श्री सेंथिल थोंडमन (Mr. Senthil Thondaman), पूर्व राज्यपाल, पूर्वी प्रान्त, श्रीलंका एवं अध्यक्ष, सीलोन वर्कर्स कांग्रेस
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान कई सामाजिक और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की और भविष्य में आपसी सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी भी उपस्थित थीं।

