
रांची, 12 मार्च 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और AJP अध्यक्ष के बीच आगामी असम विधानसभा चुनाव सहित झारखंड में चल रहे विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय राजनीति और राज्यों के बीच सहयोग से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के दौरान असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।








