विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक दिनाँक 24 जनवरी 2024 को प्रातः 10:30 बजे से विधानसभा सभागार, राँची में आयोजित की गई है इस बैठक में मुख्यरूप से 18 फ़रवरी 2024 को मोरहाबादी मैदान राँची में आहूत “विश्वकर्मा अधिकार रैली” की तैयारी के सम्बन्ध में गहन विचार विर्मश की जायेगी।
समाज के संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने बताया झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य तथा सभी ज़िला अध्यक्ष,जिला महासचिव तथा जिला कोषाध्यक्ष के साथ साथ राँची जिला के सभी चार ज़ोन के अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित विश्वकर्मा समाज़ के गणमान्य विश्वकर्मा बन्धुओं को बैठक में आमंत्रित है।
झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में झारखण्ड के सभी 24 जिला से विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी शामिल होंगे।यह जानकारी समाज के संरक्षक शिव किशोर शर्मा ने दी है।
