पिछली बार से अधिक मतों से रांची लोकसभा में होगी जीत : सीपी सिंह

Spread the love

आज ‘एक दिन एक विधानसभा प्रवास’ अंतर्गत रांची विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन महानगर कार्यालय रातु रोड रांची में सम्पन्न हुआ।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची कलस्टर प्रभारी सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय, रांची के माननीय विधायक श्री सीपी सिंह,  महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू, विधान सभा प्रभारी श्री अजय मारू, श्री मनोज मिश्र, एवं प्रदेश से विधान सभा प्रभारी हटिया के माननीय श्री विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित हुए.
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची विधनासभा के कार्यकर्ताओ ने हमेशा रांची को जीत दिलाई है और इस चुनाव में भी रांची के कार्यकर्ताओ ने कमर कस लिया है.  कार्यकर्ताओं में पहले से कहीं अधिक उत्साह है, पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक मतों से हमारे प्रत्याशी आगे रहेगें और भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेगें ।



विधानसभा प्रभारी श्री नवीन जायसवाल जी ने कार्यकर्ताओ को बूथ जीतने का मन्त्र बताते हुए कहा  कि चुनाव में कैसे मत प्रतिशत को बढ़ाया जाए जिससे भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल हो , सभी जानते हैं कि माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इतने काम हुए हैं जो आज तक नहीं हुआ है उन सभी कार्यों को जन जन को पहुँचाना  है ।



महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू ने कहा कि रांची के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से रांची हर कार्य में आगे रहता है और इस चुनाव में भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।



कार्यक्रम में रांची महानगर /मंडलों के पदाधिकारी ,विधानसभा क्षेत्र बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक,शक्ति केंद्र संजोयक,शक्ति केंद्र प्रभारी सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply