रामगढ़ में शुरू हुआ Curesta Clinic, अब शहर में मिलेगी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधा

Spread the love

रामगढ़: रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को रामगढ़ नर्सिंग होम के सौजन्य से Curesta Clinic की शुरुआत की गई। इस क्लिनिक के खुलने से अब शहर में पहली बार विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएँ उपलब्ध होंगी।


Curesta Hospital के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस क्लिनिक में मरीजों को ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा यूरोलॉजी जैसी कई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी।


उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उनके अपने शहर में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।


Curesta Clinic के शुरू होने से अब रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुभा विद्यार्थी, सावन शिवेश, डॉ. रमेश दास, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. चंदन, डॉ. सोनी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. रितु राशि, डॉ. आशीष पाल, डॉ. भरत, डॉ. सुनीता, डॉ. स्वीटी, सौरभ, इश्तियाक और अमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply