कांग्रेस भवन में मनाई गई सरदार पटेल और स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की पुण्यतिथि ।

Spread the love

रांची, 15 दिसंबर 2025: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में भारत के लौह पुरुष एवं पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल तथा स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके अद्वितीय योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व से आज़ादी के बाद रियासतों का भारत में विलय कर राष्ट्रीय एकता की नींव रखी। आज जब देश क्षेत्रवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में सरदार पटेल का जीवन और कार्य और भी अधिक प्रेरणादायक हैं।

वहीं, वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे 1930 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। उन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान भूमिगत रहकर राष्ट्रहित में कार्य किया। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने रांची में भूदान आंदोलन के सचिव के रूप में कार्य किया और मजदूरों के हक की लड़ाई में आजीवन सक्रिय रहे।

कार्यक्रम में राकेश सिन्हा (महासचिव सह मीडिया प्रभारी), जगदीश साहु, सूर्यकांत शुक्ला, सोनाल शांति, डॉ. राजीव नारायण प्रसाद, प्रशांत पांडे, मो. जफर, धनंजय, राजीव प्रकाश चौधरी, रामानंद केशरी सहित कई कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply