मनिका विधायक श्री रामचन्द्र सिंह के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में लातेहार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता का जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी किया गया।

सभी कार्यकर्ता की मांग थी कि मानिक विधान सभा से इसबार श्री रामचंद्र सिंह को टिकट ना देकर किसी और कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए।

वर्तमान विधायक के खिलाफ क्षेत्र में जोरदार नाराजगी है इसके साथ साथ अब यह नाराजगी पार्टी के बैठक में भी दिखा जहां दोनो के समर्थक आपस में भिड़ गए। प्रदेश अध्यक्ष को बीच बचाव करना पड़ा वरना थोड़ी देर बाद आपस में हाथापाई होने की भी संभावना थी।
