उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित #आश्रय #गृह का किया निरीक्षण।

Spread the love

उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं रांची नगर निगम के अपर प्रशासक श्री संजय कुमार के द्वारा खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित #आश्रय #गृह का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा आश्रय गृह में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। बढ़ते ठंड को देखते हुए उन्होंने #निगम के सभी आश्रय गृहों में बेड, कंबल, पेयजल इत्यादि की बेहतर इंतजाम के साथ तमाम व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही सड़को पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन वृहद स्तर पर चलाने एवं निकटतम आश्रय गृह में शिफ्ट करने का भी निर्देश दिया। मौके पर उनके द्वारा कंबल का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply