राज्य के तापमान बढ़ने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। राजनेता अपने जीत को लेकर हर आजमाइस पर जुट गई है। रांची लोक सभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर होटवार जेल भेज दिया गया।
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो को को आज नामांकन से पूर्व गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया।

प्रशासन के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समर्थकों को सिल्ली थाना, अनगड़ा थाना, EEF मैदान टाटीसिलवे, बुंडू टोल टैक्स, हाई टेंशन मैदान में रोका गया। समर्थक और प्रशासन के बीच नोंक-झोंक चली।
देवेंद्र जी के अधिवक्ता सृष्टिधर महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो का रांची संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय नामांकन स्वीकार कर लिया गया है।
मोरहाबादी मैदान से हजारों समर्थकों ने देवेंद्र नाथ महतो के विजय होने का हुंकार भरा।