सिद्धू-कान्हो के वंशजों और ग्रामीणों पर लाठी-चार्ज स्वीकार नहीं : देवेंद्रनाथ महतो।

Spread the love

आज हूल दिवस के पर  भोगनाडीह कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज और आंसू गोले चलाएं। भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे दर्जन भर लोगों कि घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज बरहेट सीएचसी में चल रही है। इस पर “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” की केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ी निंदा किया। एक्स ट्विटर सोशल साइट पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर किया और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पुलिसिया तंत्र अब अपने तानाशाही पर चल रही है।

महान सिद्धू , कान्हू, चांद, भैरो, फूलो, झानो के वंशज और ग्रामीण आदिवासी मूलवासीयों पर लाठी चलाना कदापि स्वीकार नहीं होगा। प्रशासन सामंजस के साथ कार्यक्रम संचालन करने में पूर्णतः विफल रहा। हूल दिवस के पूर्व संध्या कई आदिवासी भाइयों को जबरन डिटेन किया गया। लाठी चार्ज से कई आदिवासी बहनों के भी घायल होने की खबर है। हमारा संगठन इस पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ शक्ति से खड़ी है। सरकार इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए आरोपी पदाधिकारीयों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करे।
     प्रत्येक वर्ष 30 जून को हुल दिवस के रूप मनाया जाता है, हुल क्रांति में हुए शहीद को याद किया जाता है।

Leave a Reply