देवेंद्रनाथ महतो लाठीचार्ज प्रकरण थम नहीं रही है। सड़क से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म में लगातार स्वास्थ की प्रार्थना किया जा रहा है। पुलिसिया लाठीचार्ज से देवेंद्रनाथ महतो का छाती एवम पेट का अंदरुनी चोट से राहत नहीं मिला है। चिकित्सक के परामर्श अनुसार बेहतर इलाज हेतु दिल्ली रवाना हुए। जिसे कड़ी प्रशासनिक निगरानी में एंबुलेंस से सुबह सात बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचाया गया। मेडिकल टीम के देख रेख में इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली प्रस्थान किया। उपरोक्त जानकारी रिम्स स्वास्थ कर्मी रविंद्र कुमार दीपक ने दी।

स्थायीकरण,मानदेय बढ़ोतरी आदि मांगों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पर पुलिस प्रशासन द्वारा क्रूरता पूर्वक लाठी-चार्ज किया गया था। जिससे वह घायल होकर पिछले छः दिनो से अस्पताल में इलाजरत थे। लालपुर थाना केस कांड संख्या-185/24 से देवेंद्रनाथ महतो सहित कुल अज्ञात 1500 पर गैर जमानती धाराएं दर्ज किया गया है।
