नीति निर्धारण के लिए हमारे संगठन विधानसभा चुनाव लड़ेगे: देवेंद्रनाथ महतो

Spread the love

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज लोकसभा चुनाव के बाद औपचारिक मीडिया कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो एवं वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मौजूद रहे।
मीडिया वार्ता के दौरान टाइगर जयराम महतो ने लोकसभा चुनाव में कुल साढे आठ लाख मतदान देने पर जनता को आभार व्यक्त किया। निट की परीक्षा में धांधली पर रोक लगाने बात, एवं कहां की हमारे पार्टी संगठन का चुनावी सिंबल निर्वाचन आयोग की ओर से 20 से 25 दिनों में प्राप्त कर लिया जाएगा। लगभग 55 सीटों पर हमलोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राजनीति से धर्म को दूर करना होगा।
   आज मंगलवार को मोराबादी ऑक्सीजन पार्क में सामूहिक मीडिया कांफ्रेंस के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने भी संगठन की ओर से अपने बातों को रखते हुए एवं अपने पार्टी के वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि सभी जाति वर्ग को एक साथ जोड़ते हुए हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राज्य में स्थानीय,नियोजन,विस्थापन एवं उद्योग नितीयो को बनाने का काम करेंगे और जयराम महतो जी का सरकार बनानेयेगें।
   मीडिया कांफ्रेंस के दौरान खटियानी सुमित, संजय मेहता, फलिंदर करमाली,रितेश अधिवक्ता, विराठ बाबू, योगेश भारती, पप्पू कुर्मी, सनी तिग्गा, सूरज,लखिंदर आदि पदाधिकारी मोजुद रहे।

Leave a Reply