सुबह 3 बजे से ही जगन्नाथ मंदिर में जुट रहे श्रद्धालु, शाम 5 बजे रथयात्रा

Spread the love

रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा आज है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ जुट रही है. सुबह चार बजे दर्शन मंडप में श्रीजगन्नाथ स्वामी की आरती हुई। इसके बाद सुबह पांच बजे से मुख्य मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये गये. जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन किया। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें थीं। भक्त दोपहर 2 बजे तक दर्शन कर सकेंगे. फिर रथ यात्रा के लिए आगे की रस्में निभाई जाएंगी। शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी जायेंगे. रथ यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, रांची सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय शामिल होंगे।

Leave a Reply