बड़कागांव विधानसभा में बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन पर हुई चर्चा

Spread the love

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति बड़कागांव विधानसभा के अंतर्गत टंडवा प्रखंड के बचरा बस्ती के शिव मंदिर के समीप JBKSS के सक्रिय सदस्य रविन्द्र कुमार महतो के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि, झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। झारखंड में नियोजन नीति, स्थानीय नीति, विस्थापन नीति, झारखंडियों की पहचान 1932 का खतियान आज तक कोसों दूर है।वहीं, रघुनाथ महतो ने कहा कि हमारे क्षेत्र में छोटा-छोटा जन जागरूकता अभियान और कार्यक्रम में JBKSS कोर कमेटी के लोगों को जागरूकता के लिए बुलाना अति आवश्यक है।

वहीं छात्र रविंद्र ने कहा कि, झारखंड का संपूर्ण विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव है। इसलिए टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करना होगा। बैठक में रविंद्र कुमार महतो,सहदेव कुमार महतो, अरविंद कुमार, कुलदीप महतो ,उपेंद्र महतो, कामेश्वर महतो, रघुनाथ महतो, मुकेश कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply