हेमंत कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला कौन सा विभाग

Spread the love

झारखंड में हेमंत सोरेन की कैबिनेट के बीच विभागों का बंटवारा हो चुका है, आपको बता दें कि 5 दिसंबर को सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी।

श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री:-

1. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग।

2. गृह (कारा सहित) विभाग।

3. पथ निर्माण विभाग।

4. भवन निर्माण विभाग।

5. मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है।



राधा कृष्ण किशोर, मंत्री:-

1. वित्त विभाग।

2. वाणिज्य कर विभाग।

3. योजना एवं विकास विभाग।

4. संसदीय कार्य विभाग।

दीपक बिरुवा, मंत्री:-

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (निबंधन रहित)।

परिवहन विभाग।



चमरा लिण्डा, मंत्री:-

1. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग।



संजय प्रसाद यादव, मंत्री:-

1. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग।

2. उद्योग विभाग

रामदास सोरेन, मंत्री:-

1. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।

2. निबंधन विभाग।

इरफान अंसारी, मंत्री:-

1. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग।

2. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग।

3. आपदा प्रबंधन विभाग।

हफीजूल हसन, मंत्री:-

1. जल संसाधन विभाग।

2. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग।

दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री:-

1. ग्रामीण विकास विभाग।

2. ग्रामीण कार्य विभाग।

3. पंचायती राज विभाग।


योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री:-

1. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।

2. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग।

सुदिव्य कुमार, मंत्री:-

1. नगर विकास एवं आवास विभाग।

2. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग।

3. पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग।

शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री:-

1. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग।

Leave a Reply