डॉ सरोजनी लकड़ा एमेल्डा एक्का ने वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से किया शिष्टाचार मुलाकात

Spread the love


साधारण एथलीट से पुलिस में बहाल होकर आई.पी.एस बनी डॉ सरोजनी लकड़ा एवम एमेल्डा एक्का ने वित्त मंत्री, झारखंड सरकार डॉ रामेश्वर उरांव से शिष्टाचार मुलाकात किया।

ज्ञातव्य हो कि संयुक्त बिहार के समय रामेश्वर उरांव (आई पी एस) तत्कालिन आई जी खेल टीम के प्रभारी भी थे उन्होने खेल उपलब्धि के आधार पर सरोजनी लकड़ा एवम एमेल्डा एक्का को खेल कोटे से बिहार पुलिस में नियुक्ति कराई थी। बाद में दोनो ने खेल में शानदार प्रदर्शन के बदौलत प्रमोशन अपनी प्रतिभा के दम पर आई.पी.एस. का मुकाम हासिल किया।

वहीं आई.पी.एस से झारखंड सरकार में मंत्री बने रामेश्वर उरांव ने झारखंड की बेटियो के इस मुकाम पर पहुंचने पर खुशी से नहीं समा रहें थे उन्होंने दोनों पूर्व खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई दी तथा राज्य हीत में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply