रांची में शीतलहरी का असर: KG से 12वीं तक के सभी स्कूल 27 से 31 दिसंबर तक बंद ।

Spread the love

रांची जिला में जारी भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, झारखंड रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार रांची जिला को येलो जोन में रखा गया है, जहां भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है।


इसी के मद्देनज़र भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन दिनांक 27 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक स्थगित किया गया है।


हालांकि, यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ठंड के दौरान विशेष सावधानी बरतें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

Leave a Reply