रांची में जमीन के तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने की छापामारी।

Spread the love

जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही ईडी की टीम ने मंगलवार को तीन बड़े जमीन कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की. जिन तीन जमीन कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की टीम ने छापेमारी की उसमें सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित अयोध्यापुरी निवासी रमेश गोप, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड निवासी आर्किटेक्ट सह जमीन कारोबारी विनोद सिंह और हिलेरियस कच्छप शामिल हैं.दिनभर चली छापामारी में इन कारोबारियों के ठिकाने से जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. बताया जा रहा है कि ईडी को कुछ जगहों से प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात भी मिले हैं.सभी दस्तावेजों की ईडी जांच करेगी।

जाने कैसे ईडी को मिली जानकारी:-

जमीन घोटाले की जांच के दौरान ईडी की टीम को रमेश गोप, विनोद सिंह व हिलेरियस कच्छप का नाम सामने आया था. जिसके बाद ईडी ने उनके आवास पर छापा मारा है.जमीन घोटाले में जांच का दायरा लगातार आगे बढ़ रहा है. जमीन घोटाले मामले में ईडी की टीम भानु प्रताप और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply