पूर्व मंत्री एनोस एक्का के भ्रष्टाचार की कमाई से बना है ED का कार्यालय

Spread the love

भ्रष्टाचार की कमाई से बना ईडी का बंगला , झारखंड में इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई हो रही है. पूर्व मंत्री एनोस एक्का का रांची के हिनू स्थित आवास में ईडी झारखंड मुख्यालय का संचालित हो रहा है. इस प्लॉट की कीमत 64 लाख 63 हजार है. इसके निर्माण में एक करोड़ 58 लाख 86 हजार 950 रुपये का खर्च आया है. अब यह दो करोड़ 23 लाख 50 हजार की संपत्ति है।

प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 28 सितंबर 2018 को इस बंगले के अलावा एनोस एक्का के चार अन्य ठिकानों पर भी विधिवत कब्जा किया था. दरअसल इस बंगले से ईडी झारखंड में मनरेगा घोटाला, अवैध खनन घोटाला, जमीन घोटाला, टेंडर कमीशन घोटाला और शराब घोटाला जैसे पांच बड़े मामलों की जांच कर रही है. इन मामलों की जांच के क्रम में ईडी ने सालभर में झारखंड व इसके बाहर कुल 196 जगहों पर छापेमारी की. साथ ही ईडी ने सीएम, दो वरिष्ठ आईएएस, इंजीनियर समेत कुल 31 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पांच बड़े मामलों में 193 जगहों पर छापेमारी:-

• मनरेगा घोटाला : 49

•अवैध खनन मामला : 39

•जमीन घोटाला : 51

•शराब घोटाला : 32

•टेंडर कमीशन घोटाला : 25

जाने किस मामले में कौन कौन हुए है गिरफ्तार:-

मनरेगा घोटाले:-

– सीए सुमन कुमार

– आईएएस पूजा सिंघल

कोल लिंकेज मामले:-

–इजहार अंसारी

1000 करोड़ का अवैध खनन घोटाला:-

– पंकज मिश्रा

– बच्चू यादव

– पशुपति यादव

– सुनील यादव

– कृष्णा कुमार साहा

– भगवान भगत

– टिंकल भगत

जमीन घोटाला:-

– हेमंत सोरेन

– आईएएस छवि रंजन

– अमित अग्रवाल

– प्रेम प्रकाश

– सीआई भानु प्रताप

– अफसर अली

– इम्तियाज खान

– तल्हा खान

– फैयाज खान

– मोहम्मद सद्दाम

– विष्णु अग्रवाल

– दिलीप घोष

– राजेश राय

– भरत प्रसाद

टेंडर कमीशन घोटाले:-

– अभियंता वीरेंद्र राम

– आलोक रंजन

– हरीश यादव

– नीरज मित्तल

– राम प्रकाश भाटिया

– ताराचंद

Leave a Reply