रांची में रविवार को बिजली संकट: कई इलाकों में 3 से 5 घंटे तक बाधित रहेगी आपूर्ति ।

Spread the love

रांची | राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार, 18 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती हरमू स्थित उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी ओल्ड हरमू फीडर में RDSS योजना के तहत मरम्मत कार्य के कारण की जा रही है।


बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, इमली चौक, चेतन टोली और बाली बगीचा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने इन इलाकों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटा लें।


इसके अलावा, विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक में मीटरिंग यूनिट लगाए जाने के कार्य के कारण दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


इस दौरान सरकारी बस स्टैंड से जुड़े इलाके—मेन रोड, सुजाता चौक, क्लब रोड, श्रीराम टोली, बशारटोली, चर्च रोड, कर्बला चौक, रेडिसन ब्लू क्षेत्र, स्टेशन रोड, बहु बाजार चौक, गोस्सनर कॉलेज एरिया, फातुल्लाह रोड, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट और उर्दू लाइब्रेरी क्षेत्र—प्रभावित रहेंगे।
बिजली विभाग ने बताया कि मरम्मत एवं तकनीकी कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply