झारखंड का कण – कण आंदोलनकारियों का जागीर हैं: पुष्कर महतो ।

Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बोकारो जिला मोड़ स्थित आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान,पहचान,पेंशन, नियोजन देने, राज्य का अस्तित्व, अस्मिता व स्वाभिमान को बचाने का आह्वान किया गया। वहीं, आंदोलनकारियों ने जेना मोड़ से जुलूस निकालकर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बेहतर राज्य बनाने व झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।


इस कार्यक्रम में शामिल झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि, झारखंड का कण कण झारखंड आंदोलनकारियों का जागीर हैं,हम अपने जागीर को बर्बाद नहीं होने देने देंगे। बेहतर झारखंड बनाना हमारा संकल्प है, इस संकल्प को मंजिल तक पहुंचाने के लिए उलगुलान टू करना है। इसकी रूप रेखा 24 नवम्बर को रांची में बैठक होगी।

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी राजदेव महथा, मोइन अंसारी, जगतू राम मांझी,दिवाकर महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply