आजसू के सुदेश महतो और जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 पर FIR

Spread the love

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आयोजित “रेल टेका डहर छेका” आंदोलन के दौरान मूरी-सिल्ली रेलखंड पर रेल सेवाएं बाधित हुई। आंदोलन में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई। आंदोलन के मुख्य नेतृत्वकर्ता झारखंड के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो रहे, जो अपने समर्थकों के साथ लगभग 20 किमी पैदल चलकर मूरी-सिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेल पटरी पर डटे रहे।



प्रदर्शनकारियों ने कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने, कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज करने और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर देर रात तक नारेबाजी की। अंततः रात 10 बजे सरकार के अधिकारियों और देवेंद्र नाथ महतो के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया और रेल सेवाएं बहाल हो गई।
एफआईआर में शामिल नामः-

1. सुदेश कुमार महतो – पूर्व विधायक, आजसू पार्टी

2. देवेंद्र नाथ महतो – केंद्रीय उपाध्यक्ष, जेएलकेएम

3. रामपदो महतो – वरिष्ठ नेता, जेएलकेएम

4. कृष्ण महतो – विधानसभा प्रभारी, जेएलकेएम (सिल्ली)

5. डोला महतो – प्रतिनिधि, आदिवासी कुड़मी समाज

6. श्रीकांत महतो – प्रतिनिधि, आदिवासी कुड़मी समाज

इस दौरान आंदोलन स्थल पर एडीएम रांची, सिल्ली व राहे बीडीओ, सीओ सिल्ली, रांची ग्रामीण एसपी, आरपीएफ डीएसपी, और मूरी आरपीएफ एएसपी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply