राजधानी राॅंची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित युवक को कांके रोड में गोली मार दी गई। घटना बुधवार की देर रात गोंदा थाना क्षेत्र के सीसीएल के गांधीनगर के पास हुई। जहां अपराधियों ने अमन कुमार नाम के युवक को दो गोली मारी। दोनों गोली अमन के कमर में लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वही अमन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में उसके दोस्त विकास से विवाद की वजह बनी इस घटना को अंजाम दिया गया है. उस विवाद के कारण ही अमन पर हमला बोला गया है। जिसमें अमन कुमार नाम के लड़के को गोली लगी है।
इलाज रिम्स में किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार उसने किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाई है। शिकायत के बाद गोंदा थाना पुलिस जांच में निकल गई है।