बंध्याकरण कराने के लिए महिलाओं को लाओ -नहीं लाने पर प्रभारी के द्वारा किया जाता है अभद्र व्यवहार।

Spread the love

रांची के कांके स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला सहियाकर्मियों ने प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया सभी महिला सहिया कर्मी ने घंटो प्रभारी को घेर कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की और मैन गेट को घंटो बंद रखा।

सहिया के अनुसार CHC कांके में डॉ० अजीत कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में तानाशाही रवैया कर रहे हैं, अभद्र ब्यवहार मानसिक शोषण एवं आर्थिक शोषण कर रहे जिसके विरोध में सहिया द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

जिसमें डाँ अजीत कुमार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से तत्काल प्रभाव से हटाने का मांग किया गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदर्शन स्थल पर सिविल सर्जन, राँची डॉ० प्रभात कुमार भी पहुँचे ।

वही प्रगतिश्रील नागपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेशचन्द कार्जी उपस्थित थे एवं सिविल सर्जन, राँची द्वारा आश्वाशन दिया गया कि अविलंब डॉ अजीत कुमार पर विभागीय कारवाई की जाएगी एवं इन्हें प्रभारी के पद से हटाया जाएगा। आश्वासन उपरांत प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया गया, पूर्व की भाँति सभी सहियाकर्मी अपने-अपने काम पर लौट गए ।

उन्होंने कहा कि डॉ० अजीत कुमार के खिलाफ विभागीय कारवाई नहीं होती है तो पुनः 14 फरवरी को उग्र आंदोलन रूप धारण करेगी।

Leave a Reply