चान्हों में अवैध कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, बोलेरो जब्त

Spread the love

रांची के डीएफओ श्रीकांत वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा चान्हों के चारा क्षेत्र में छापेमारी की गई।
टीम को इस क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई एवं वन भूमि पर कब्जे की सूचना प्राप्त हुई थी। छापेमारी के दौरान अवैध कटाई में लिप्त तस्कर मौके से भाग गए, जबकि एक बोलेरो वाहन को टीम ने जब्त किया है।

जांच के क्रम में कुछ लोगों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डीएफओ श्री वर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अवैध कटाई और कब्जे की विस्तृत जांच कराई जाएगी और जल्द ही सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पूर्व में ही इस संबंध में ग्रामसभा में अवैध कटाई और कब्जे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था।

Leave a Reply