Jssc आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व DGP नीरज सिन्हा

Spread the love

पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए है। इससे संबंधित आदेश सरकार के द्वारा गुरुवार की शाम जारी कर दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।

भारतीय पुलिस से सेवा निर्वित अधिकारी नीरज सिन्हा कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग से जारी अधिसूचना के बाद 27 सितंबर से अपना पद संभालेंगे, बता दे की 65 वर्ष की आयु तक इस पद पर वह कार्यरत रहेंगे। श्री सिन्हा का जन्म जनवरी 1962 में हुआ था।

बताते चलें की फीलहाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवा निर्वित अधिकारी सुधीर त्रिपाठी जो पूर्व में जेएसएससी के अध्यक्ष पद पर आसीन है, उनका कार्यकाल 26 सितंबर को समाप्त हो रहा है। जेएसएससी के सेवानिवृत अध्यक्ष श्री सिन्हा झारखंड के आईपीएस अधिकारी रहे हैं, वह रांची में वरीय पुलिस अधीक्षक के पद से लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

बता दे की दो 2 माह पूर्व ही पुलिस महानिदेशक के पद से सेवा निर्वित हुए श्री सिन्हा दूसरे सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें यह पद मिला है इससे पहले नियाज अहमद को इस पद पर नियुक्त किया गया था

Leave a Reply