झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बिहार प्रदेश राजद कार्यालय पटना में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाया।

डॉ मनोज ने बताया कि गिरिनाथ सिंह संयुक्त बिहार में मंत्री और झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे। गिरिनाथ सिंह की घर वापसी हुई है इनके राजद में पुन: वापस आने पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल मजबूत होगी।

इनके घर वापसी पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ,भोला प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहित अन्य कई नेताओं ने बधाई दिया है।
