पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गुरुवार शाम दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात करीब 8 बजे एम्स की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे।



बताया जा रहा है कि उन्हें दिल से जुड़ी दिक्कत है. इस कारण कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व पीएम को इससे पहले भी एम्स में भर्ती कराया गया था. आपको बता दें कि 13 अक्टूबर 2021 को बुखार की शिकायत के बाद मनमोहन सिंह को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में कमजोरी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह काफी बीमार थे। गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. उनका जन्म 26 सितंबर 1932 को गाह, पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।

Leave a Reply