चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। इस दौरान चडरी सरना समिति के चडरी तालाब में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अवसर पर चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि, छठ महापर्व व जतरा महोत्सव के अवसर पर पहला अर्घ्य के दिन रविवार को माननीय विधायक सी0 पी0 सिंह के कोष से निर्मित चडरी तालाब के मुख्य द्वार और दशकर्म स्थल का उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ छठ महापर्व के कार्यक्रम में पहला अर्घ्य के संध्या में बनारस से आएं पुरोहितो के द्वारा गंगा के तर्ज पर चडरी तालाब में गंगा आरती की। तत्पश्चात छठ गीतों की लोक गायिका कल्पना पटवारी के द्वारा छठ गीतों से भरमार गीत संध्या हुआ। दुसरा अर्घ्य के दिन भी भजन गीतों से लोगो ने खुब झुमे छठ व्रतियों के साथ साथ श्रद्धालुओं का भी काफी भीड़ रही।

इस जतरा के अवसर पर चडरी के मुख्य पहान गुड्डू पहान ने रंगुआ मुर्गा की बली देकर और तपावन में हंड़िया गिराकर चडरी गांव के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर मुख्य रूप केंद्रीय अध्यक्ष बबलू, मुंडा प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, संरक्षक जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
