JSSC जूनियर इंजीनियर की परीक्षा 3 बार होने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नही हो पाया है। ये परीक्षा इस बार TCS जैसी विश्वशनीय और विश्वस्तर की एजेंसी से ली गई है।
आयोग के कैलेंडर के अनुसार इसका रिजल्ट दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाना था परन्तु अभी तक इसका रिजल्ट जारी नही हो पाया है।

आयोग के कैलेंडर के अनुसार इसका रिजल्ट दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जाना था परन्तु अभी तक इसका रिजल्ट जारी नही हो पाया है।
इसी संबंध में जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी 8 फरवरी को JSSC की उप सचिव मधुमिता कुमारी से मुलाकात करने गये थे लेकिन देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी मधुमिता कुमारी ने मिलने से साफ मना कर दिया।

इसके बाद अभ्यर्थियों का कहना है की उनके पास अब शांतिपूर्ण ढंग से भूख हड़ताल करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। अभ्यर्थियों का कहना है की अगर 16 फरवरी से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लिस्ट जारी नही किया गया तो वे आमरण अनशन करने पे मजबूर हैं। 16 फरवरी से अभ्यर्थी राजभवन के समक्ष आमरण भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
रिजल्ट जारी करवाने की मांग को लेकर आज JSSC जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की , माननीय विधायक श्री विकास मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पास भी अपनी फरियाद लेकर गए थे। सभी ने जल्द इस मामले में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से बात करके रिजल्ट जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है।
