
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने इसकी पूरी समय-सारणी जारी कर दी है।
यह सीट झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। अब चुनावी मैदान सज चुका है और हर राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रहा है।
📅 उपचुनाव की पूरी टाइमलाइन
प्रक्रिया तारीख
अधिसूचना जारी 13 अक्टूबर
नामांकन की आखिरी तिथि 20 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर
नाम वापसी की तिथि 24 अक्टूबर
मतदान 11 नवंबर
मतगणना 14 नवंबर
🗳️ घाटशिला सीट पर मतदाताओं की नई तस्वीर
कुल मतदाता अब 2,55,820 हो गए हैं। इसमें—
👨 पुरुष मतदाता — 1,24,899
👩 महिला मतदाता — 1,30,921
⚧ थर्ड जेंडर मतदाता — 3
✅ वोटर लिस्ट अपडेट — कितने जुड़े, कितने हटे?
5223 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया
इनमें से 5171 आवेदन स्वीकृत, नए वोटर लिस्ट में शामिल
वहीं 715 मतदाताओं ने खुद अपना नाम हटवाने का आवेदन दिया
📌 फैक्ट फाइल — एक नजर में
श्रेणी पहले अब
सर्विस वोटर 360 368
18-19 वर्ष के युवा मतदाता 13,308 16,178
85+ उम्र के वरिष्ठ मतदाता 636 629
मतदान केंद्र (Booth) — 300
वल्नरेबल बूथों की पहचान हेतु छह चरणों में विशेष जांच की जाएगी।