सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु दे  – दिनेश राम

Spread the love

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला कमेटी की आवश्यक बैठक  चान्हो में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश राम ने की। बैठक में  प्रखंड अध्यक्षों का चयन किया गया।
लापुंग प्रखंड से  दोनदे प्रधान, खलारी प्रखंड से किशोर खंडित, चान्हो प्रखंड से सिकंदर राम ,बुडमू प्रखंड से चुंदा उरांव  अध्यक्ष चुने गए।
मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश राम ने कहा कि एक महीना के अंदर में कमेटी का विस्तार करें एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए संघर्ष करने वालों को सरकार राजकीय मान सम्मान एवं सम्मान पेंशन 50-50 हजार रु. के साथ नियोजन व रोजी रोजगार का  अधिकार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में 100% गारंटी करें। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगे नहीं पूरी करती है तो 9 मार्च को आर्थिक नाकेबंदी किया जाएगा।
बैठक में सरोज राम शिव नारायण राम शनिचरवा लोहारा सोमराव राव सुखी उरांव बेचू उरांव दुर्गा उरांव नेहरू राम बीनू राम ,उमेश भगत, तंबौ  उरांव
भारत मुंडा ,चमरू उरांव,
सुंदर उरांव,  प्रमिला एकका ,हरिशंकर माझी, मनी उराव ,सुलेश्वर राम  सहित अन्य बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply