सरकार होली से पूर्व सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान पेंशन राशि का भुगतान  एरियर के साथ करे –  पुष्कर महतो

Spread the love



झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि  सरकार होली से पूर्व सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान पेंशन राशि का भुगतान एरियर के साथ हो। झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान पेंशन राशि के भुगतान में जो विसंगतियां हैं उसे भी शीघ्रता शीघ्र दूर किया जाना चाहिए। सम्मान से झारखंड आंदोलनकारी भी होली का पर्व एवं अन्य त्योहार हर्षो उल्लास व भाई चारा के साथ मना सके।
श्री महतो आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए उक्त बातें कही। 

उन्होंने कहा कि  2023 से ही झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान पेंशन राशि का भुगतान कई जिलों में  लंबित है।  जामताड़ा, धनबाद  जिले में आठ माह से आंदोलनकारियों के राशि लंबित हैं।
रांची गिरिडीह कोडरमा हजारीबाग पलामू लातेहार धनबाद दुमका पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम , khunti, रामगढ़ सहित राज्य के अन्य जिलों में भी सम्मान पेंशन राशि का भुगतान अनियमित होता रहा है। जिसके कारण आंदोलनकारियों के आश्रित परिवार को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण अंचल के आंदोलनकारियों का दवा का खर्च भी समान पेंशन राशि के द्वारा ही चलता है चुकी सरकार की ओर से आंदोलनकारी के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था नहीं की गई है। आंदोलनकारियों को अपनी परेशानियों को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री, मंत्री, आंदोलनकारी के दो  -दो पुत्र आश्रित पत्नी मंत्री हैं ऐसे में अगर आंदोलनकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो  बिडंबना की बात है।  सरकार गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे के जल्द से जल्द झारखंड आंदोलनकारियों के लंबित सम्मान पेंशन राशि का भुगतान होली से पूर्व करें।
उन्होंने मांग की  कि झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान राशि को पेंशन हेड से जोडा जाए, ताकि आंदोलनकारी के सम्मान राशि का भुगतान नियमित हो सके। प्रत्येक माह उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहां की प्रत्येक आंदोलन कार्यों को राज्य गठन की तिथि से ही सम्मान पेंशन की राशि मिले एवं वर्ष 2021 से जो भुगतान मिल रहा है उसे सुधार कर किया जाए। गृह विभाग के अधिकारी इसे स्वयं कलार्कियल मिस्टेक बताते हैं। सरकार इसे संज्ञान में ले और दुरुस्त करें एवं एरियर के साथ होली से पूर्व प्रत्येक आंदोलनकारी को सम्मान पेंशन राशि का भुगतान करते हुए मुबारकबाद संदेश दें।

Leave a Reply