आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान से सम्मानित करें सरकार; सुनील फकीरा कच्छप

Spread the love

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बहू बाजार में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के पूर्व सदस्य ने कहा कि, राज्य सरकार 1-1 आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान देकर सम्मानित करें। आंदोलनकारियों से ही संपूर्ण राज्य की पहचान है राज्य का सम्मान है। इसलिए राज्य सरकार आंदोलनकारी को पूर्ण सम्मानित सम्मान दे।
वहीं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि, बेहतर झारखंड बनने के लिए झारखंड आंदोलनकारियों को एकताबाद होकर संघर्ष करना होगा।


अवसर पर मोहम्मद फैजी, इमरान अंसारी, रवि नदी, जुबैर एहमद,जितेंद्र सिंह, रामनाथ मेहता, शिव शंकर मेहता, जबीउल्लाह अंसारी ,सरोजिनी कछप, पुष्पा बरदेवा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply