
प्रभात तारा, धुर्वा में आयोजित दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिली।

इस आयोजन का संचालन बिशप काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मिनिस्ट्री पंजाब से आए डॉ. सुकुमार अंकुर नारूला रहे, जिन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि—

👉 “युवाओं को आने वाले समय में सही करियर का चयन करना चाहिए और देश-राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में बदलाव लाने के लिए सही दिशा और सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है। डॉ. नारूला ने झारखंड के लिए विशेष प्रार्थना भी की और लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पंजाबी, हिंदी और मसीही भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए हजारों लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।
इस मौके पर कई प्रमुख अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया, जिनमें पूर्व डिप्टी सीएम स्टीफन मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी शामिल रहे।

इसके अलावा बिशप एमएम पांडा, बिशप अनिल रेवेन, बिशप सुरेश सांगा, बिशप जयवंत तिर्की सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
