रामनवमी पर महावीर चौक में भव्य सेवा कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा गया हलवा और जल प्रसाद

Spread the love

रामनवमी (दशमी) के पावन अवसर पर रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक में श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड के तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के बीच लगभग 100 किलोग्राम मूंग दाल का हलवा एवं करीब 2000 बोतल शीतल जल प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। सुव्यवस्थित टेंट, अनुशासित व्यवस्था और सेवाभाव से परिपूर्ण माहौल के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट ने अपने आगामी धार्मिक एवं सामाजिक प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी साझा की। इनमें पतरातु में प्रस्तावित भव्य हनुमान मंदिर, कैंची धाम की तर्ज पर बनने वाले श्री नीम करौली बाबा मंदिर तथा वृद्धाश्रम निर्माण योजना शामिल है। इन योजनाओं को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।


ट्रस्ट का उद्देश्य श्री नीम करौली बाबा के सेवा, श्रद्धा और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों से सहयोग और सहभागिता की अपील की।


कार्यक्रम में ट्रस्ट के कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मनीष सिंह, राजेश गुप्ता, महेंद्र सिंह, दीपेश निराला, आनंद, अविनाश मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा, अमर तिवारी, आलोक राय, जयन्त प्रसाद साहू, प्रमोद सिंह, अभिषेक, अजय, संजू, रवि, विश्वजीत पाल और चंद्रचूड़ मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल थे।

ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply