वसंत पंचमी पर पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव, गाजे-बाजे के साथ निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

Spread the love

रांची: वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर राजधानी रांची में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर एवं आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव एवं तिलक शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई।


दोपहर 3 बजे आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से गाजे-बाजे, ढोल-ताशों और भक्तिमय जयकारों के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई पहाड़ी मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर फल, फूल एवं मिठाइयों की टोकरी लेकर बाबा का तिलक करने पहुंचीं।

पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात सनातन विधि-विधान से पहाड़ी बाबा का तिलक संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।


इस पावन अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, जय सिंह यादव, देवाशीष राय, रजनीश सिंह (भोलू), शुभाशीष चटर्जी, मीरा गुप्ता, राम सिंह, स्वप्ना चटर्जी, आनंद शाही, यशवंत सिन्हा, सुधांशु सिंह सहित कई गणमान्य एवं शिव भक्त उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति के प्रेम साहू, पुजारी नंदकिशोर पाठक एवं नितेश पाठक के साथ संदीप जैन, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दयाशंकर शर्मा, राजेश राय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सिंह सहित अनेक शिव भक्तों ने अहम भूमिका निभाई।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलकोत्सव शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरे मार्ग पर विशेष सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं भोग-प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply