
रांची, 20 मार्च 2026: सरहुल महापर्व को लेकर केन्द्रीय सरना समिति ने शोभायात्रा के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है। इस बार शोभायात्रा पूरी तरह पारंपरिक तरीके से ही निकाली जाएगी।
समिति ने DJ के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे ढोल, नगाड़ा और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ही शामिल हों।
वेशभूषा को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। महिलाओं से लाल पाड़ साड़ी और पुरुषों से धोती-गंजी पहनकर शामिल होने को कहा गया है। वहीं शराब पीकर शोभायात्रा में शामिल होने पर सख्त मनाही है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही साफ निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति दूसरे खोड़हा दल में शामिल न हो और हर दल अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करे।
केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचन्द तिर्की ने कहा कि सरहुल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रांची जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। Ki
प्रशासन की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं। शहर में जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे, CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाएगी, और पूरे रांची को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा।
☎️ Emergency Contact
फूलचन्द तिर्की – 9199967174
एंजेल लकड़ा – 9304505066
सोहन कच्छप – 8969101781
पंचम तिर्की – 8210684984
विमल कच्छप – 8969317468
